Breaking News

पांच सौ लड़कियों के बीच परीक्षा देने आया छात्र हुआ बेहोश, पहुंचा अस्पताल

02 Feb, 2023 1264

संवाददाता/in24 न्यूज़.
परीक्षा के दौरान स्वयं को लड़कियों के बीच अकेला पाकर इकलौता लड़का इतना ज्यादा नर्वस हो गया कि वह बेहोश हो गया और फिर उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। यह मामला बिहार के नालंदा (Nalanda) में पेश आया है, जहां एक 12वीं का छात्र मनीष परीक्षा हॉल में पांच सौ लड़कियों के बीच अपने को अकेला पाकर नर्वस हो गया और फिर बेहोश होकर गिर पड़ा। दरअसल बिहार के अल्लामा इकबाल कॉलेज (Allama Iqbal College) का छात्र मणिशंकर ब्रिलियंट स्कूल में 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने आया था। जिस परीक्षा केंद्र में वह पहुंचा था वहां पांच सौ लड़कियों के बीच वह अकेला लड़का था। मनीष के परिजनों के मुताबकि पांच सौ लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर वह घबरा गया और उसे बुखार आ गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। दरअसल मनीष को इतनी लड़कियों के बीच इसलिए बैठना पड़ा क्योंकि उसके एडमिट कार्ट में मेल की जगह फीमेल लिखा हुआ था। इसी वजह से उसका सेंटर लड़कियों के साथ हो गया। अब यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि बिहार में इन दिनों हायर सेकेंडरी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। यह छात्र भी परीक्षा देने यहां पहुंचा था। बता दें नालंदा किसी ज़माने में अपनी पढ़ाई के लिए विश्वविख्यात था।

अन्य खबरे