Breaking News

पानी की कमी बताकर प्रिंसिपल ने 150 छात्राओं के बाल कटवाए

14 Aug, 2019 1297
संवाददाता/in24 न्यूज़.   
भारतीय संस्कृति में महिलाओं के लिए बाल का बेहद महत्व माना जाता है. इसी संस्कार के तहत माताएं अपने बेटियों को बाल संवारने और उसे लंबा रखने की बात बताती हैं. मगर एक ऐसी घटना भी सामने आई है कि एक प्रिंसिपल ने अपने स्कूल की छात्राओं के बाल सिर्फ इसलिए कटवा दिए क्योंकि वहां पानी की किल्लत है. गौरतलब है कि तेलंगाना के एक स्कूल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां के प्रिंसिपल ने पानी की कमी के चलते छात्राओं के बाल कटवा दिए. घटना मेंढक के आदिवासी स्कूल की है जिसमें 150 छात्राओं को हॉस्टल में पानी की किल्लत के कारण बाल काटने के लिए मजबूर किया गया. बताया जा रहा है कि स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्राओं के बाल इसलिए कटवाए क्योंकि हॉस्टल में नहाने के पानी की किल्लत थी. इस घटना के बाद स्कूल में प्रदर्शन भी हुआ. जब छात्राओं के परिजन अपने बच्चों से मिलने स्कूल आए, तब जाकर इस घटना का खुलासा हुआ.खबरों की मानें तो प्रिंसिपल ने दो नाइयों को स्कूल में बुलवाया था और छात्राओं को उन्हें 25-25 रुपए देने के लिए मजबूर किया जिसके बाद नाइयों ने सभी 150 छात्राओं के बाल काट दिए. हालांकि इस मामले में प्रिंसिपल ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि उन्होंने छात्राओं के बाल साफ-सफाई के चलते कटवाए हैं क्योंकि कुछ छात्राओं को त्वचा से जुड़ी बीमारी थी. हालांकि उन्होंने पानी की किल्लत को भी इसकी वजह बताई है और कहा कि ये सब छात्राओं की रजामंदी से हुआ था.  

अन्य खबरे