Breaking News

जान लेने की धमकी देकर किया जबरन बलात्कार

06 Jan, 2021 1336

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महिलाओं के प्रति आपराधिक गतिविधियां लगातार सामने आती रही हैं.  इसी कड़ी में राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कूमड़ी में रहने वाली महिला ने गांव के ही युवक पर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के मुताबिक़ ग्राम कूमड़ी निवासी पीड़ित ने बताया कि गत 04 जनवरी की शाम को घर के पीछे स्थित बाड़ा में काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के मांगीलाल पुत्र हरीसिंह सौंधिया ने आकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

अन्य खबरे