Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

आलिया ने ढूंढ निकाली पपराजी की चप्पल

14 Jul, 2023 1049

संवाददाता/in24न्यूज़    

पपराजी की चप्पल उठाती दिखीं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस के इस अंदाज ने जीता फैंस का दिल ... बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा अपने क्यूट- क्यूट अंदाज के चलते लाइमलाइट में छाई रहती है... बीती रात आलिया अपनी मम्मी और बहन के साथ मुंबई के एक फेमस रेस्टोरेंट में डिनर करने के लिए गई थी .. जैसे ही मम्मी और बहन के साथ आलिया बाहर निकली तो पपराजी के बीच उन्हें कैमरे में कैद करने की होड़ लग गई .. आलिया भट्ट कहीं जाएं और पैपराजी वहां न पहुंचे, ऐसा होना मुश्किल ही है। आलिया भट्ट के पीछे-पीछे पैपराजी भी वहां पहुंच गए। हालांकि आलिया ने भी अपनी मम्मी और बहन के साथ पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।   इस बीच अलिया अपनी मम्मी का हाथ पकड़कर गाड़ी की तरफ बढ़ने लगी लेकिन आलिया की नजर साइड में रखी चप्पल पर पड़ गई .. जिसे देख उन्होंने पूछा, "किसकी है ये?"  खास बात तो यह है कि आलिया भट्ट ने अपने हाथ से उस चप्पल को उठाकर पैपराजी को सौंपी। एक्ट्रेस का ये सादगी भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है  ... फैंस के साथ साथ नेटिजेंस भी आलिया की जमकर तारीफ कर रहे है  ...  एक यूजर ने लिखा, "आलिया भट्ट जैसा कोई नहीं है। वह हर किसी के साथ अच्छे से पेश आती हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये बहुत प्यारी हैं।" एक ने तो फोटोग्राफर की खिल्ली उड़ाते हुए लिखा, 'चप्पल को हमेशा के लिए फ्रेम कर दिया जाएगा।' एक और यूज़र ने लिखा - 'वह बहुत प्यारी और विनम्र हैं, अगर कोई और एक्ट्रेस होती तो नहीं करती इसलिए आलिया मेरी पसंदीदा हैं।' एक और यूज़र ने लिखा - एक्ट्रेस सचमुच ज़मीन से जुड़ी हुई हैं।'  बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इस रोमांटिक कॉमेडी मूवी में उनके साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.