Breaking News

पूंछ के मेंढर में धमाके से एक जवान शहीद सात घायल

22 May, 2019 1346

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

पूंछ के मेंढर में हुए आईईडी धमाके में आज एक जवान शहीद हो गया, जबकि सात घायल हो गए. सेना ने इलाके को घेर लिया है और सघन जांच अभियान छेड़ दिया है. इसके पहले बुधवार को ही कुलगाम जिले के गोपालपोरा गांव में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे. पूंछ से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक नियंत्रण रेखा के पास पूंछ सेक्टर के मेंढर में यह धमका हुआ. धमाके के समय सुरक्षा बल के जवान नियमित गश्त पर थे.  

अन्य खबरे