Breaking News

प्रख्यात आरटीआई कार्यकर्ता को मिला 'आज का कर्मवीर अवार्ड'

27 Oct, 2022 631
ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़ 
 
मशहूर आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली को 'आज का कर्मवीर अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह गौरवशाली अवार्ड उन्हें मुंबई के सहारा स्टार होटल में आयोजित सम्मान समारोह में दिया गया. इस मौके पर प्रमुख अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह और बीजेपी विधायक प्रसाद लाड मौजूद रहे. इस सम्मान समारोह का आयोजन आरपी सिंह के नेतृत्व में किया गया. जिसमें ज्ञान प्रकाश सिंह, उदय प्रताप सिंह, अमर सिंह और लोक गायक सुरेश शुक्ला ने भी मुख्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. 
      बता दें कि अनिल गलगली ने जनहित से जुड़े कई मामलों में सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत कई ऐसी जानकारियां हासिल कर उसे सार्वजनिक किया, जिससे लोगों में न सिर्फ जागरुकता आयी बल्कि प्रशासनिक महकमे को भी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सही दिशा देकर समाज के प्रति अपने कर्तव्य का बड़ी निष्ठां से फर्ज निभाया. मुंबई के सहारा स्टार होटल में आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने आरटीआई कार्यकर्ता के कामों की सराहना की.

अन्य खबरे