प्राइवेट स्कूलों को पंजाब के सीएम मान ने दिया फीस नहीं बढ़ाने का निर्देश
संवाददाता/in24 न्यूज़.
शिक्षा के क्षेत्र में राहत देने के संबंध में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने स्कूल विद्यार्थियों के अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए प्राइवेट स्कूलों को इस साल फीस नहीं बढ़ाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि फीस बढ़ाने की पॉलिसी पर हम आने वाले दिनों में पूरी जानकारी देंगे। इसके साथ ही कोई भी स्कूल किसी खास दुकान से किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए नहीं बोलेगा। माता-पिता अपनी सहूलियत से किताब-ड्रेस खरीद सकेंगे। इन दोनों फैसलों से अभिभावकों को राहत मिली है। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री मान के पास कई प्राइवेट स्कूलों की मनमानी की शिकायतें आ रही थीं। स्कूलों को इस सत्र में होने वाले एडमिशन में फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं है। जाहिर है इस कदम से बच्चों के अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी।