बीवी मोटी हुई तो मियां ने दिया तलाक़
26 Oct, 2018
1594
संवाददाता/in24 न्यूज़.
तलाक की वजह हर वर्ग में देखी जाती है जिसके अलग-अलग और गंम्भीर कारण देखने को मिलते हैं। तीन तलाक को लेकर नए कानून के बाद मध्य प्रदेश के झबुआ में इसका पहला मामला सामने आया है। तलाक की वजह भी बड़ी अजीब रही। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे सिर्फ इस बात पर तलाक दे दिया क्योंकि वह मोटी हो गई है। शिकायत के बाद आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
यूं तो तीन तलाक के कई मामले होते रहे हैं और उनकी अलग-अलग वजहें भी सामने आती रही हैं। मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अध्यादेश 2018 लागू होने का बाद मध्यप्रदेश में तीन तलाक का यह संभवत: पहला मामला है।