Breaking News

पार्षद ताहिर हुसैन को आप ने किया पार्टी से सस्पेंड

28 Feb, 2020 775
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

दिल्ली हिंसा में आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि दिल्ली हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर हिंसा भड़काने के गंभीर आरोप और उससे जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने ताहिर हुसैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया है। दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो और हिंसा में मारे गए आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा के परिजनों से मिली शिकायत के बाद ताहिर हुसैन के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए हैं। ताहिर हुसैन पर दयालपुर पुलिस स्टेशन में ये मामला दर्ज करने के अलावा ताहिर हुसैन के घर को भी सील कर दिया है। हालांकि ताहिर हुसैन ने एक वीडियो जारी कर बताया कि इस हिंसा में उनका कोई योगदान नहीं है और उन्हें उद्देश्यपूर्वक निशाना बनाया जा रहा है।

अन्य खबरे