Breaking News

बुलढाणा में किसान ने पेड़ से लटक कर ख़ुदकुशी की

14 Oct, 2019 1453

संवाददाता/in24 न्यूज़.
किसानों की बदहाली आज भी बरक़रार है. एक तरफ महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां में लगी हैं तो दूसरी तरफ एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि राज्य में बुलढाणा में किसान ने पेड़ से लटक कर आत्महत्य कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस वक्त किसान ने फांसी लगाई वह बीजेपी की टी-शर्ट पहने हुए था. किसान के आत्महत्या करने को महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने इस घटना को बहुत गंभीर बताया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान का शव रविवार सुबह बुलढाणा जिले के खटखेड गांव में पेड़ से लटका मिला. किसान की पहचान 38 साल के राजू तलवड़े के रूप में हुई है. वह बीजेपी की टी-शर्ट पहने हुआ था, जिस पर बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल छपा था. साथ ही टी शर्ट पर चुनावी नारा लिखा, ‘पुन्हा आनुया आपले सरकार’ यानी ‘फिर से हमारी सरकार बनाएं.’ लिखा हुआ था. इन टी-शर्ट को बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बांटा था.

अन्य खबरे