Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

भारत में कोरोना के मामले 74 हजार के पार, 2415 की हुई मौत

13 May, 2020 996

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जानलेवा बीमारी कोरोना वायरस का तांडव जारी है. कोरोना के मरीजों की संख्या अब 74 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3525 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 74281 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 122 मौतें दर्ज हुई हैं। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2415 तक पहुंच गई है। बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में 111 मरीज विदेशी भी हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1931 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में कुल 24386 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं। देश में अब कोरोना के कुल 47,480 एक्टिव मामले हैं। अंडमान और निकोबार- 33, आंध्रप्रदेश में 2090(+72), अरुणाचल प्रदेश-1, असम- 65, बिहार-831(+84), चंडीगढ़-187(+13), छत्तीसगढ़- 59, दिल्ली –7233(+406), दादरा नगर हवेली- 1, गोवा -7, गुजरात- 8903(+362), हरियाणा-780(+50), हिमाचल प्रदेश-65(+6), झारखंड-172(+12), कर्नाटक- 925(+63), केरल -524(+5), मध्यप्रदेश- 3986 (+201), महाराष्ट्र- 24427 (+1026), मणिपुर-2, मिजोरम-1, मेघालय-13, ओडिशा-437(+23), पुदुचेरी-13 (+1), पंजाब- 1914(+37), राजस्थान- 4126(+138), तमिलनाडु- 8718(+716), तेलंगाना- 1326+(51), त्रिपुरा-154(+2), जम्मू-कश्मीर-934(+55), लद्दाख-42, उत्तरप्रदेश में 3664(+91), उत्तराखंड -68(+3), पश्चिम बंगाल में 2173 (+110) मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.