Breaking News

महिला पुलिसकर्मी का झिंगाट डांस वीडियो वायरल

15 Mar, 2020 3819
संवाददाता/in24 न्यूज़।
महाराष्ट्र के नाशिक जिले में नाशिक महिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉक्टर आरती सिंह का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दिनभर के काम का बोझ और तनाव को दूर करने कर एक मंत्र नृत्य होता है जिसका इस्तेमाल महिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉक्टर आरती सिंह करती दिखाई दी। मराठी के एक लोकप्रिय गीत झिंगात पर यह महिला पुलिस अधीक्षक थिरकती हुई दिखाई दी। इनके साथ इस वीडियो में महिला पुलिसकर्मियों सहित अधिकारी भी इस माहौल के रंग में रेंज हुए नज़र आये और अपनी अधीक्षक को देख सभी खुद को रोक नहीं पाए और उनका साथ देने के लिए शामिल होगए। यह वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे है।

अन्य खबरे