Breaking News

मुंबई -अहमदाबाद हाइवे पर सड़क हादसा, 2 की मौत

08 Jan, 2022 1022
संवाददाता/in24 न्यूज़
ऐसा लगता है कि मुंबई -अहमदाबाद हाइवे (mumbai-ahmedabad highway) इन दिनों हादसों का हाईवे बनता जा रहा है. यहां से आए दिन सड़क दुर्घनाओं की खबरें सामने आती रहती है. पालघर (palghar) जिले के अंतर्गत आने वाले नालासोपारा (nalla sopara) के शिरसाट के पास एक टैंकर ने दूसरे टैंकर को जोरदार तरीके से टक्कर मार दिया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी.
बताया जा रहा है कि मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के शिरसाट के पास के पास ब्रेक फेल होने के कारण एसिड से भरा टैंकर खड़ा था, जिसके पीछे से तेज गति से आ रहे एक टैंकर ने इस टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों टैंकर के परखच्चे उड़ गए. इस भीषण सड़क हादसे में दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. दोनों मृतक टैंकर चालक बताए जा रहे हैं.
हादसे की खबर मिलते ही फायर अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचे। जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर किसी तरह दोनों मृतकों के शव दुर्घटनाग्रस्त टैंकर से बाहर निकाला गया, और एम्बुलेंस के जरिये उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया. इस दुर्घटना की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे सड़क से गुजरने वाले वाहनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. ट्रैफिक क्लियर कराने के लिए यातायात पुलिस को दो से तीन घंटे का समय लग गया।

अन्य खबरे