Breaking News

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर लगी ऑटोमेटिक पिज्जा वेंडिंग मशीन

18 Jan, 2019 1363

संवाददाता/in24 न्यूज़।

 

पिज्जा खाने वालों के लिए रेलवे ने एक खास तोहफ दिया है. पिज्जा खाने के शौकीनों को आईआरसीटीसी ने एक ख़ास पहल की है. अब मुंबई के कुछ स्टेशन पर पिज्जा वेंडिंग मशीन लगाई गई है. भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन आईआरसीटीसी ने इससे लोगों को सुविधा दे दी है कि केवल मशीन में रुपए डालकर आसानी से पिज्जा ऑर्डर किया जा सकता है ये ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन है जिससे यात्री चलते-फिरते अपने खाने के लिए अच्छा और गर्म पिज्जा ले सकते हैं. इस सुविधा से मुंबई के उन पिज्जा प्रेमियों में ख़ुशी का माहौल है जो रेल से सफर करते हैं. 

अन्य खबरे