मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे का मुंबईकरों के लिए स्ट्रेस फ्री अभियान
संवाददाता/in24 न्यूज़।
लगातार मुंबई करो से संपर्क साधने वाले मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने इस बार मुंबईकरों को चिंता मुक्त याने स्ट्रेस फ्री करने के लिए अनोखा कदम उठाया है.खबर के मुताबिक अब हर रविवार को सुबह के समय मुंबईकरों के लिए अलग-अलग 6 सड़कें पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। खासकर यातायात को पूरी तरह से बंद करने का फैसला मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने किया है.हर रविवार सुबह 6:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक यह सभी 6 सड़क यातायात के लिए बंद रहेंगी, लेकिन इस पर लोग योगाभ्यास, साइकलिंग, खेल-कूद और मनोरंजन करते नजर आएंगे।मुंबई पुलिस कमिश्नर का ऐसा मानना है कि भीड़भाड़ वाले इस मुंबई शहर में लोग अपने-अपने रोजी रोजगार और आजीविका में व्यस्त रहते हैं और इस व्यस्ततम समय में उन्हें खुद के लिए समय नहीं मिल पाता है। जिससे भी अलग-अलग गंभीर बीमारियों के शिकार भी हो जाते हैं, इसलिए अब मुंबईकरों को स्ट्रेस फ्री करने के लिए मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने यह अनोखी पहल की है, रविवार के दिन जिन सड़कों को यातायात के लिए बंद किया गया, उस पर मुंबईकरों के साथ खुद पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने दौड़ लगाई। वैसे आपको बता दें कि मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की इस परिकल्पना को शुरू होने से पहले भी बड़ी तादाद में मुंबईकरों ने उनसे डिमांड किया था, जिसे पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने सहर्ष स्वीकार करते हुए मुंबई की छह सड़कों को संडे स्ट्रीट में शामिल कर दिया।यह तस्वीरें मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके की है, जहां सुबह-सुबह हजारों की संख्या में मुंबईकर पहुंचे, और उन्होंने व्यायाम किया, दौड़ लगाई। सुबह-सुबह मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे भी मुंबईकरों की हौसला अफजाई के लिए वहां पहुंचे और उन्होंने खुद लोगों के साथ दौड़ लगाई। स्थानीय डीसीपी डॉ हरी बाला के मुताबिक सुबह के समय वॉक करते समय लोगों में भय बना रहता है, कि कोई वाहन पीछे से आकर उन्हें धक्का न मार दे.लेकिन अब लोगों के इस डर को दूर कर दिया गया है और इन सभी सड़कों को संडे स्ट्रीट में शामिल कर दिया गया है.इन छह की छह सड़कों में पहला है मरीन ड्राइव से होते हुए नरीमन प्वाइंट और मुरली देवड़ा चौक से एनसीपीए के आखिरी छोर तक यानी 1.7 किलोमीटर है. वहीं दूसरी सड़क बांद्रा इलाके में स्थित है जहां रविवार के दिन कार्टर रोड आउटर क्लब से सीसीडी तक यानी 2 किलोमीटर ,तीसरे स्थान की बात करें, तो यह गोरेगांव से लेकर माइंडस्पेस बैक रोड से होते हुए जिमी योगीराज मार्ग तक चौथा स्थान मुंबई का रिहायशी इलाका कहलाने वाला लोखंडवाला, जहां डीएन नगर से होते हुए लोखंडवाला मार्ग, समर्थ नगर म्हाडा टावर से होते हुए जोगेश पार्क तक, पांचवा स्थान मुंबई उपनगर के अंतर्गत आने वाले मुलुंड इलाके का है, जहां के तानसा पाइपलाइन से मुलुंड गोरेगांव लिंक रोड और फिर तानसा पाइप लाइन से वीना नगर तक की दूरी, छठे और अंतिम स्थान की बात करें, तो ईशान्य मुंबई के ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, विक्रोली ब्रिज सर्विस रोड होते हुए घाटकोपर ब्रिज के सिग्नल तक. मुंबईकरो की ओर से यह मांग पिछले 15 सालों से की जा रही थी लेकिन इसे स्वीकार किया मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने, जिनकी चर्चा अब पूरे मुंबई शहर में हो रही है.