Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

मुंबई में चार मंज़िल की इमारत में लगी आग

03 Aug, 2019 1163

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मस्जिद इलाके में एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। मुंबई अग्निशमन सेवा के प्रमुख पी एस राहंगडाले ने कहा कि अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को आज तड़के 4.24 बजे एक कॉल आया, जिसमें बताया कि अब्दुल रहमान मार्ग पर स्थित नवरंग इमारत में आग लग गई है। उन्होंने कहा कि चार अग्निशमन वाहनों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।  राहंगडाले ने कहा कि आग भूतल पर शुरू हुई, जिसकी चपेट में तल पर रखे कुछ सामान और बिजली के तार आ गए। आग के कारण पूरी इमारत में घना धुआं भर गया ,जिसकी वजह से बचाव अभियान के दौरान दिखाई देने में मुश्किले आईं। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने कुछ लोगों को इमारत की ऊपरी मंजिलों से बचाया है।

अन्य खबरे