रबर फैक्ट्री में आग से महिला समेत 5 की मौत
13 Jul, 2019
1287
संवाददाता/in24 न्यूज़.
रबर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई. गौरतलब है कि दिल्ली के शाहदरा के झिलमिल इलाके में आज सुबह रबड़ की फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई.आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां आग को बुझाने की कोशिश में लग गईं. खबरों के मुताबिक, आग की चपेट में आने से महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई है.आग की लपटें इतनी ज्यादा तेज थीं कि आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 26 गाडि़यां मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 9.25 बजे उन्हें रबड़ की फैक्ट्री में आग लगने की खबर मिली, जिसके बाद उन्होंने मौके पर 26 गाड़ियों का तत्काल भेज दिया.