विमान उड़ाने की धमकी अफवाह निकली
15 Dec, 2018
1596
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अक्सर एक अफवाह की वजह से यात्रियों में अफरातफरी मच जाती है, पर बाद में अफवाह सिर्फ अफवाह ही साबित होती है. मुंबई एयरपोर्ट पर एक विमान में बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया. इंडिगो की एक फ्लाइट के उड़ान भरने के ठीक पहले ही उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली. इस धमकी के बाद से एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया. इस सूचना के मिलती ही तुरंत उड़ान को रद्द कर दिया गया. सूत्रों की मानें तो इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए आकलन समिति ने तुरंत ही विमान को खाली करा दिया, खाली कराने के बाद विमान को तुरंत एक खाली जगह पर रखा गया ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके. संतोष की बात यह है कि विमान की जांच के बाद कुछ भी नहीं मिला, तब सभी लोगों ने राहत की सांस ली.