Breaking News

विश्व पृथ्वी दिवस पर पीएम मोदी ने माना पृथ्वी का आभार

22 Apr, 2020 1041
संवाददाता/in24 न्यूज़.

विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पृथ्वी को 'मां' कहकर संबोधित किया। इस अंतरराष्ट्रीय दिवस पर उन्होंने धरती माता का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि जिस प्यार, त्याग और करुणा भाव के साथ वह हमारी देखभाल करती हैं, उसके लिए हम सभी उनके आभारी हैं और हमेशा रहेंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आइए, आज के दिन अपनी धरती माता को हम एक स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक समृद्ध ग्रह बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प लें। आइए, कोविड-19 को हराने के लिए सबसे आगे बढकर काम करने वाले सभी लोगों के सम्मान में मिलकर आवाज दें। उनका भी आभार व्यक्त करें। बता दें कि आज विश्व पृथ्वी दिवस है। सारी दुनिया 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाती है। गूगल ने भी आज के दिन अलग डूडल बनाकर लोगों का ध्यान इस और आकर्षित करने की पहल की है। बेशक दुनिया की स्थिति आज जैसी हो चुकी है, उसमें हमें हर दिन को पृथ्वी दिवस मानकर उसके संरक्षण के लिए कुछ न कुछ करते रहना चाहिए। आज हमारा पहला उद्देश्य कोरोना से अपनी पृथ्वी को बचाना होना चाहिए। 

अन्य खबरे