Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

शादी की बारात में नाचते समय युवक की मौत

07 May, 2022 993

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शादी में बारातियों का डांस करना आम बात है, मगर मध्यप्रदेश के उज्जैन में बारात में डांस करते समय एक युवक की मौत हो गई। डॉक्टर ने युवक की मौत के लिए डीजे की तेज आवाज को कारण बताया है। बारात में डीजे की तेज आवाज के दौरान वीडियो बनाते समय युवक गश खाकर गिरा तो फिर दोबारा उठ नहीं पाया। डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक की वजह से युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उज्जैन के पास अंबोदिया डेम निवासी 18 साल का लाल सिंह अपने दोस्त विजय की शादी में शामिल होने ताजपुर आया था। विजय की बारात गांव में निकल रही थी और बारात में लालसिंह अपने दोस्तों के साथ डीजे के पीछे नाच रहा था। इस दौरान वह मोबाइल पर वीडियो भी बना रहा था। तभी अचानक डांस करते हुए लालसिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे उज्जैन रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उज्जैन पहुंचने पर लालसिंह को मृत घोषित कर दिया। दरअसल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि लाल सिंह के दिल में खून का थक्का जमा हुआ था। अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र शर्मा के मुताबिक, डीजे के तेज म्यूजिक की वजह से ऐसा हुआ है। डॉक्टर ने बताया कि डीजे या अन्य बड़े साउंड सिस्टम से जब तेज म्यूज़िक बजाया जाता है तो शरीर में असामान्य गतिविधियां होती हैं। तय सीमा से ज्यादा डेसिबल वाला साउंड मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है। बता दें कि शादी की ख़ुशी में इस घटना से मातम का माहौल पैदा हो गया।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.