Breaking News

सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान चार की मौत

05 Apr, 2023 814

संवाददाता/in24 न्यूज़।
एक तरफ देश में विकास की बातें होती हैं, मगर सेप्टिक टैंक (septic tank) साफ करनेवालों की ज़िंदगी पर लगातार मौत का साया मंडराता रहता है। हरियाणा (Haryana) के झज्जर  (Jhajjar) जिले के बहादुरगढ़ में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जाखोड़ा गांव (Jakhoda Village)  में हुआ। झज्जर उपायुक्त ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति, एक राजमिस्त्री और दो अन्य मजदूरों के साथ मिलकर अपने घर का सैप्टिक टैंक साफ कर रहा था। हादसे की जांच जारी है।

अन्य खबरे