Breaking News

सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत

17 Jul, 2019 1357

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक सड़क हादसे में पल्सर बाइक पर सवार चार युवकों की मौत हो गई. हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया. परतापुर थाना पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब गगोल रोड पर एक ही बाइक पर सवार होकर हापुड़ की तरफ जा रहे चार युवकों को विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी. घटना में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीन युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि चौथे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे के कारण काफी देर तक गगोल रोड पर यातायात जाम रहा. पुलिस द्वारा मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच की जा रही है.

अन्य खबरे