Breaking News

छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में पांच की मौत

06 Mar, 2020 1047

संवाददाता/in24 न्यूज़.
छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने से पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी बारसूर से गीदम जा रहे थे। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने पलटी कार देखी और पुलिस को घटना की जानकारी दी। हादसे की पुष्टि करते हुए दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया क‍ि गुरुवार की रात कार सवार 5 लोग गीदम से बारसूर जा रहे थे। इसी दौरान नागफनी इलाके के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हासदे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने पलटी कार देखी और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बारसूर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी के शव को गाड़ी से निकाला। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। मृतकों में बीजापुर के पीएचई इंजीनियर रामधर पांडेय, राजनांदगांव के शांति नगर के सुरेंद्र कुमार, बीजापुर सीएएफ जवान सुखलाल पांडेय, बीजापुर के पीएचई इंजीनियर अनिल पसपुल और राजेश के रूप में की है। फ‍िलहाल पुल‍िस ने सभी के शवों को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया है।

अन्य खबरे