पाकिस्तानी सेना का विमान गुजरात में क्रैश, दो पायलटों की मौत
13 Apr, 2020
935
संवाददाता/in24 न्यूज़.
गुजरात में पाकिस्तानी सेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना दो पायलटों की मौत हो गई है। घटना के समय विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। घटना की जानकारी पाकिस्तानी मीडिया ने दी है। पाकिस्तान के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) के मेजर उमर ने बताया हादसे में इंस्ट्रक्टर पायलट मेजी उमर और ट्रेनी पायलट लेफ्टिनेंट फैजान की मौत हो गई। मेजर उमर पाकिस्तान के गुजरात और फैजान चकवाल के कलार कहर के रहने वाले थे। पिछले पांच महीनों में पाकिस्तान एयरफोर्स के ट्रेनी विमान क्रैश होने की यह पांचवी घटना है। पूर्व में हुई दुर्घटनाओं में दो पायलटों की मौत हो चुकी है।