Breaking News

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन से साढ़े पांच किलो हेरोइन किया बरामद

10 Jun, 2023 779

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान (Pakistan) की हरकतें लगातार सामने आती रही हैं। इसी कड़ी में पंजाब के अमृतसर सैक्टर में तैनात सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) ने पाकिस्तान की मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए पाक ड्रोन (drone) द्वारा गिराई साढे पांच किलो हेरोइन (heroin) बरामद की है। सीमा सुरक्षा बल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आज सुबह करीब चार बजे, सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आ रहे एक ड्रोन द्वारा भारतीय अंतरिक्ष उल्लंघन (indian space violation) की सूचना दी। सैनिकों ने गांव राई के पास एक खेत में कुछ गिरने की आवाज़ भी सुनी। अधिकारी ने बताया कि जवानों द्वारा इलाके की तलाशी के दौरान गांव राई के बाहर एक खेत से पीले रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटे हुक के साथ हेरोइन का एक बड़ा पैकेट बरामद हुआ जिसका कुल वजन पांच किलो पांच सौ ग्राम।  बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान ड्रोन द्वारा अवैध हथियार और ड्रग्स भेजने का काम करता रहा है और सीमा सुरक्षा बल ने उसे नाकाम किया है।

अन्य खबरे