Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

केंद्र सरकार कश्मीर घाटी में निर्दोष लोगों की हत्याएं रोके : मायावती

03 Jun, 2022 921

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग की घटनाओं पर चिंता जताई है और केंद्र सरकार से मांग की है कि जम्मू-कश्मीर में दहशत का माहौल जल्द खत्म करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मायावती ने सोनिया गांधी के कोरोना पीड़ित होने पर भी संवेदना जताते हुये उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने आज ट्वीट किया है कि "जम्मू-कश्मीर में आए दिन निर्दोष लोगों की हत्याएं हो रही हैं। अभी हाल ही में वहां राजस्थान के निवासी व बैंक मैनेजर की हुई हत्या अति-दुःखद व चिंतनीय थी। इससे वहां दहशत का वातावरण व्याप्त है। केंद्र सरकार ऐसे दोषी तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करे, बीएसपी की यह मांग।” एक अन्य ट्वीट में उन्होने कहा कि “ कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी , जिनके कोरोना से पीड़ित हो जाने की ख़बर है, उनके अति-शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने की कुदरत से कामना।” बता दें कि हाल के दिनो में कश्मीर घाटी में धर्म विशेष के लोगों को निशाना बनाकर हत्या किए जाने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.