Breaking News

बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल नहीं लेंगे वर्ल्ड कप में हिस्सा

01 Sep, 2021 918

संवाददाता/in24 न्यूज़
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के आगाज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। टी20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से युनाइटेड अरब अमीरात और ओमान में खेला जाना है। बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज तमीम इकबाल ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 से 20 टी20 मैच टीम के लिए नहीं खेलने के चलते यह फैसला लिया। बांग्लादेश को ग्रुप स्टेज में 17 अक्टूबर को स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2021 का सफर शुरू करना है। बता दें कि तमीम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वधिक रन बनाने वाले बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं। उन्होंने अभी तक 24 की औसत और 116 की स्ट्राइक रेट से 1700 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक भी लगाए हैं।

अन्य खबरे