Breaking News

हर तरफ छाया कोरोना का खतरा !

09 May, 2020 1176
संवाददाता/in24 न्यूज़.  कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में लॉक डाउन है।  पिछले डेढ़ महीने के अधिक समय से जारी लॉक डाउन में इंसान परेशान हैं और ये परेशानी कब ख़त्म होगी इसके लिए हमें थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है क्योंकि कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस संकट काल में इंसानी जिंदगी और अर्थव्यवस्था दोनों ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 59,662 मामले सामने आए हैं। इनमें से 39,834 एक्टिव केस हैं। 17,846 लोग ठीक हो गए हैं और 1981 लोगों की मौत हो गई है। 1349 लोग ठीक हो गए हैं। 200 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (COVID-19) से 714 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 648 का इलाज जारी है। 61 ठीक हो गए हैं और 5 की मौत हो गई है। लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों पर 194 हमले की घटनाएं हुई हैं और 689 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।  

अन्य खबरे