Breaking News

हाथ में मोबाइल फटने से बच्ची की मौत

25 Apr, 2023 1708

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज की तारीख में मोबाइल फ़ोन (Mobile Phone) लगभग हर किसी की के लिए ज़रूरत है। बच्चे भी मोबाइल के लिए लालायित रहते हैं।  मगर कभी-कभी यही मोबाइल फोन जानलेवा भी बन जाता है।  केरल (Kerala) के त्रिशूर (Thrissur) में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ साल की एक बच्ची की मोबाइल फोन फटने से मौत हो गई। उसके हाथ में मोबाइल फोन ब्लास्ट कर गया। वो फोन पर वीडियो देख रही थी। यह घटना सोमवार देर रात हुई और डॉक्टरों के काफी प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने जांच शुरू कर दी है और एक फोरेंसिक टीम को भी काम पर लगाया गया है। बच्ची के परिजनों में इस हादसे से मातम पसरा हुआ है।

अन्य खबरे