Breaking News

हेलीकॉप्टर गिरने से यूपी में ट्रेनी पायलट की मौत

21 Sep, 2020 888

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हेलीकॉप्टर गिरने से एक ट्रेनी पायलट की मौत हो गई. यूपी के आजमगढ़ जिले में सोमवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे। पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर हैं और बचाव अभियान जारी है। सराय मीर में यह घटना एक खेत में हुई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर पूर्वाह्न लगभग 11.20 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया, जबकि दो अन्य पैराशूट की मदद से हेलीकॉप्टर से कूद गए। मृतक की पहचान प्रशिक्षु पायलट कोणार्क सरन के रूप में हुई है। अमेठी के जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि हेलीकॉप्टर ने अमेठी के फुर्सतगंज एयरफील्ड स्थित एक पायलट प्रशिक्षण संस्थान, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर अकादमी का था। अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक एयरक्राफ्ट के मलवे से 400 मीटर दूर एक व्यक्ति घायल पड़ा था। कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया। एयरक्राफ्ट से कूदने वाले दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि इनमें से एक पायलट और दूसरा को पायलट है। जांच के बाद असली वजहों का पता चल पाएगा।  

अन्य खबरे