Breaking News

कोलकाता के अस्पताल में आग, बचाए गए मरीज़

03 Oct, 2018 1531
संवाददाता/in24 न्यूज़। कोलकाता के अस्पताल में आग लगी तब अफरातफरी मच गई, मगर समय रहते मरीज़ों को वहां से हटाकर उनकी जान बचा ली गई. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की डिस्पेंसरी में बुधवार को आग लग गई। दमकल अधिकारियों ने बताया कि एहतियाती उपाय के तहत मरीजों को इमारत की ऊपरी मंजिल से बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि भूतल पर स्थित डिस्पेंसरी में सुबह आठ बजे आग लगने की घटना हुई जिसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए दस दमकल वाहनों को काम में लगाया गया है। अस्पताल की मुख्य इमारत के भूतल से काफी धुआं निकल रहा है। डिस्पेंसरी भूतल पर ही स्थित है। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन की एक टीम, दमकल अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।

अन्य खबरे