रीट परीक्षा के कारण आज जयपुर और जोधपुर में बंद रहेंगे इंटरनेट
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज के दौर में इंटरनेट कितना ज़रूरी हो गया है, यह किसी से छिपा नहीं है, मगर रीट परीक्षा-2021 को देखते हुए राजधानी जयपुर और जोधपुर शहर में भी आज मोबाइल इंटरनेट सेवायें बंद कर दी गई हैं। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा को देखते हुए पूर्व में जयपुर और जोधपुर जिले समेत अन्य सभी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रखने के आदेश निकाले जा चुके हैं। शनिवार देर रात को जयपुर शहर और जोधपुर शहर के लिये इसके आदेश जारी किए गए हैं। अब जयपुर और जोधपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में भी दिनभर मोबाइल इंटरनेट बंद रहेगा। आदेश के तहत जयपुर में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक इसकी रीट परीक्षा के लिए प्रथम पारी में सुबह 10 बजे से 12.30 तक लेवल-टू की परीक्षा होगी। दोपहर में 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक लेवल वन की परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा से आधा घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचना होगा। परीक्षा के लेवल-1 और लेवल-2 के लिये 3 हजार 993 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा के लिए कुछ 16 लाख 51 हजार 812 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है, जबकि परीक्षा के दोनों लेवल के लिये कुल 25 लाख 25 हजार 522 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 44000 अभ्यर्थियों ने एक से ज्यादा आवेदन भरे हैं। सेवाएं बाधित रहेंगी। इसके अलावा प्रदेशभर में कहीं सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक को कहीं सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक इंटरनेट बंद रखे जाने के आदेश जारी किये गए हैं। नकल और पेपर लीक में शामिल सरकारी कर्मचारी की बर्खास्तगी का प्रावधान किया गया है। वहीं नकल में लिप्त रहने वाले निजी संस्थान की मान्यता खत्म की जाएगी। परीक्षा के लिये सुरक्षा में प्रदेशभर में करीब 70 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जयपुर में सात हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनातगी रहेगी। प्रत्येक सेंटर 2 कांस्टेबल, 2 महिला कांस्टेबल और होम गार्ड के दो जवान मौजूद रहेंगे। बता दें कि आज की तारीख में रीट परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।