Breaking News

23 साल की दुल्हन से 65 साल के शादी शुदा बुजुर्ग ने शादी रचाई

06 Feb, 2023 768

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शादी शुदा मर्द जब शादी करता है तो कई सवाल उठते हैं। एक ऐसे ही बुजुर्ग मर्द ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (barabanki) अपनी बेटी की उम्र की लड़की से शादी रचाई है। बता दें कि छह बेटियों के पिता ने 24 साल की लड़की से शादी की। इतना ही नहीं बुजुर्ग ने अपनी शादी में जमकर ठुमके भी लगाए। मामला जामिन हुसैनपुर गांव का है। जहां छह बेटियों के पिता और नाती, नवासे और दामाद वाले 65 साल के बुजुर्ग ने अपनी उम्र से 41 साल छोटी लड़की के साथ धूमधाम से शादी की। बुजुर्ग नकछेद यादव ने अपनी बारात में जमकर डांस भी किया। रविवार को हुई यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दुल्हन नंदनी की उम्र नकछेद की बेटी के बराबर है। उन्होंने अपनी दूसरी शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ रुदौली क्षेत्र में पड़ने वाले कामाख्या देवी मंदिर में की। इस शादी में करीब 50 बाराती और घराती भी शामिल हुए।  जानकारी के मुताबिक नकछेद की पहली पत्नी की मौत के बाद अकेला हो गया था। जिसके चलते उन्होंने परिवार की सहमति से दूसरी शादी करने का फैसला लिया। नकछेद अपनी दूसरी पत्नी नंदनी से दूसरी शादी कर बेहद खुश हैं। उसके सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। बता दें कि आसपास के लोग इस शादी की चर्चा चटखारे लेकर कर रहे हैं।

अन्य खबरे