Breaking News

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा, 6 लोगों की मौत

04 Nov, 2025 143

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार, 4 नवंबर को एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। यात्री ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है और कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए है। ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे ट्रेनों की बहाली में समय लग सकता है। यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। 

बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग के लाल खदान क्षेत्र में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक खड़ी मालगाड़ी के बीच टक्कर होने से यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ डिब्बे आपस में टकरा गए, जबकि कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे यात्रियों और क्षेत्र के स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। इस टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए। साथ ही, इस दुर्घटना में ओवरहेड तार और सिग्नलिंग प्रणाली को भी भारी नुकसान पहुँचा है। परिणामस्वरूप, इस मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया है।

दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य ज़ोर-शोर से चल रहा है। रेलवे बचाव दल, आरपीएफ कर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। आपातकालीन चिकित्सा दल घायलों का इलाज कर रहे हैं। पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत के लिए क्रेन और मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

यह हादसा बिलासपुर कटनी रेल मार्ग पर हुआ है, जो की सबसे व्यस्ततम मार्ग है। यह हादसा रेल सुरक्षा के मुद्दे को फिर से उजागर करता है। फिलहाल, राहत कार्य जारी हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस हादसे की असली वजह क्या है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर ट्रेन हादसे की जांच करेंगे। 

अन्य खबरे