Breaking News

महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, एनालॉग पनीर की बिक्री और भंडारण पर पूरी तरह प्रतिबंध

05 Aug, 2026 29

 

महाराष्ट्र में मिलावटी खाने के खिलाफ सरकार ने सबसे सख्त कदम उठाया है। राज्य के खाद्य और औषधि प्रशासन यानी एफ़डीए  एनालॉग पनीर यानी नकली पनीर की बिक्री और भंडारण पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है अब अगर कोई दुकानदार, होटल या कंपनी नॉन डेयरी पनीर बेचते पकड़ा गया तो उसे 6 महीने की जेल और 5 लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा। अफड़िआए की टीमें पूरे महाराष्ट्र के बाजारों, गोदामों और होटलों में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

आखिर क्या होता है एनालॉग पनीर और यह क्यों खतरनाक है

एनालॉग पनीर असली दूध से नहीं बनता। इसमें वनस्पति तेल, पाम ऑयल, स्टार्च और केमिकल मिलाकर पनीर जैसा आकार दे दिया जाता है। देखने में यह बिल्कुल असली पनीर जैसा लगता है लेकिन पोषण शून्य होता है डॉक्टरों के अनुसार इसे खाने से मोटापा, हृदय रोग, लिवर और किडनी की बीमारी हो सकती है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सबसे ज्यादा खतरनाक है। सस्ता होने की वजह से ढाबे, शादी और होटल वाले इसे असली पनीर बनाकर बेच देते थे। एफडीआई के आयुक्त ने कहा "जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा 

 नया कानून क्या कहता है - 6 महीने जेल और 5 लाख जुर्माना

महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत नया आदेश जारी किया है

नए नियम:
1.  बिक्री पर बैन: कोई भी व्यक्ति नॉन डेयरी पनीर नहीं बेच सकता। पैकेट पर साफ लिखना होगा "यह डेयरी उत्पाद नहीं है"।
2.  भंडारण पर बैन: गोदाम या फैक्ट्री में एनालॉग पनीर का स्टॉक रखना भी अपराध है।
3.  सजा: पहली बार पकड़े जाने पर 6 महीने जेल + 1 लाख जुर्माना। दूसरी बार 5 लाख जुर्माना + लाइसेंस रद्द।
4.  लेबलिंग जरूरी: असली पनीर के पैकेट पर अफससआई लाइसेंस और "100% दूध से बना लिखना अनिवार्य।

एफडीआई की छापेमारी में क्या मिला - मुंबई से नागपुर तक रेडपिछले 7 दिनों में एफडीआई ने 200 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा। सबसे ज्यादा नकली पनीर मुंबई, पुणे, नासिक और नागपुर के थोक बाजारों में मिला 

मुंबई के दादर मार्केट से 2 टन नकली पनीर जब्त किया गया।  
पुणे के होटलों में 15 किलो एनालॉग पनीर से बने पनीर टिक्का मिले।  
नासिक की एक फैक्ट्री  में मशीन से नकली पनीर बनाया जा रहा था।

एफडीआई ने 32 दुकानों का लाइसेंस रद्द किया और 18 लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी अभी भी जारी है आम जनता कैसे पहचाने असली और नकली पनीर

एफडीआई ने जनता के लिए 5 आसान टिप्स जारी किए हैं:

1.  पानी टेस्ट: पनीर को गर्म पानी में डालें। असली पनीर सफेद रहेगा, नकली घुल जाएगा।
2.  आयोडीन टेस्ट पनीर पर आयोडीन की 2 बूंद डालें। काला हो जाए तो उसमें स्टार्च मिला है।
3.  महक: असली पनीर में हल्की दूध की खुशबू आती है। नकली में प्लास्टिक जैसी महक।
4.  दाम: अगर पनीर 250 रुपये किलो से कम है तो शक करें। असली पनीर बनाने में इतनी लागत आती ही है।
5.  FSSAI नंबर: पैकेट पर 14 अंकों का अफससआई नंबर जरूर चेक करें।

 होटल और डेयरी उद्योग की प्रक्रिया
होटल एसोसिएशन ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि नकली पनीर की वजह से असली डेयरी वालों का धंधा चौपट हो रहा था लेकिन कुछ छोटे दुकानदारों का कहना है कि अचानक बैन से उनका 10 लाख का स्टॉक फंस गया है। एफडीआई ने कहा है कि 15 दिन के अंदर स्टॉक नष्ट कर दें वरना कार्रवाई होगी डेयरी किसान खुश हैं। उनका कहना है "अब दूध का सही दाम मिलेगा"।

अन्य खबरे