कोरोना से अस्पताल में भर्ती हुए मोहन भागवत
10 Apr, 2021
1413
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना का खतरनाक वायरस लगातार अपना दायरा बढ़ता जा रहा है. इसके दायरे में अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आ गए हैं. वे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की आज दोपहर कोरोना रिपोर्ट आई तो पता चला कि वह पॉजीटिव हैं। हालांकि उन्हें, कोरोना के सामान्य लक्षण हैं। फिर भी एहतियातन उन्हें नागपुर के किंग्जवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहन भागवत के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में आरएसएस ने अधिकारिक बयान जारी कर सूचना दी है। बता दें कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है।