Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

खसरे ने बढ़ाई पुणे नगर निगम की चिंता,15 लोग पाए गए खसरा पॉजिटिव

22 Dec, 2022 1012

संवाददाता/in 24 न्यूज़।

एक तरफ कोरोना महामारी की वापसी की खबर ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र के पुणे जिले में खसरा के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसकी वजह से पुणे नगर निगम की चिंता बढ़ गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक पुणे में 15 लोगों की खसरे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगर निगम ने बताया कि शहर में 15 और लोग खसरे से संक्रमित मिले है और दो नाबालिग लड़कों में रूबेला वायरस की भी पुष्टि हुई है। यह मामले पुणे के कोथरूड और खराडी में मिले है। रूबेला संक्रमितों की उम्र क्रमशः 12 और 11 साल बताई जा रही है। वहीं, पुणे में अब तक खसरे के 27 मरीज सामने आ चुके हैं। एक महिला भी खसरे से संक्रमित हुई है। नगर पालिका अलर्ट मोड पर है लगातार सर्वे और खसरे के रोकथाम के लिए टीकाकरण कर रही है। साथ ही लोगों से अपील भी की जा रही है की लोग सावधानी बरतें।

अन्य खबरे