Breaking News

फिर कोरोना से देश में पांच की मौत

18 Dec, 2023 693

संवाददाता/in24 न्यूज़.
वैश्विक महामारी कोरोना ने फिर से देश में अपना संक्रमण फैलाना शुरू कर दिया है। कोविड-19 संक्रमण के नए वेरिएंट जेएन-1 की केरल में पुष्टि के बाद सरकार देशभर में अलर्ट मोड पर है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 335 से अधिक मामले सामने आए है। वहीं यूपी और केरल में 5 लोगों की मौत हुई है। उधर, डब्ल्यूएचओ भारत समेत कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंता में है। उसने एडवाइजरी जारी करते हुए देशों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। केरल में चार और यूपी में एक की मौत की खबर है। कोविड-19 से 5,33,316 लोगों की मौत हो चुकी है कोरोना के कारण देश में मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। वहीं, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ (4,44,69,799) है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 फीसदी आंकी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। संगठन ने सभी प्रभावित देशों से कड़ी निगरानी रखने और लगातार टेस्टिंग जारी रखने का अनुरोध किया है। डब्ल्यूएचओ ने वैश्विक स्वास्थ्य निकाय की कोविड-19 तकनीकी प्रमुख डॉ. मारिया वान केरखोव का एक वीडियो भी जारी किया। जिन्होंने कोरोना मामलों में वृद्धि के पीछे के कारणों को समझाया और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बात की। बता दें कि कोरोना के खौफ से देश पहले ही जूझ चुका है।

अन्य खबरे