Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

24 घंटे में लगभग 1.80 लाख मिले कोरोना के नए मामले

10 Jan, 2022 716

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश भर में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में लगभग 1.80 लाख कोरोना के केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 44,388 केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से देश में 146 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 24,287 केस, दिल्ली में 22,751, तमिलनाडु में 12,895 में, कर्नाटक में 12 हजार केस सामने आए हैं। वहीं पीएम मोदी ने रविवार को कोरोना मामले में समीक्षा बैठक ली। इसमें अधिकारियों को कोरोना से लड़ने के लिए विशेष निर्देश दिए गए। भारत में रविवार को आए कोरोना के कुल केसों में से 64.72 फीसदी नए केस महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और कर्नाटक में मिले हैं। वहीं अकेले महाराष्ट्र में 24.7 फीसदी केस मिले हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 146 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि भारत में कोरोना महामारी से अब तक 4,83,936 की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में तो सबसे ज्यादा 44 मौतें केरल में हुईं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में कोरोना से 18 लोगों की मौत हुई। देश में रविवार को कोरोना के 46,569 मरीज ठीक हुए। अब तक 3,45,00,172 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में कोरोना के एक्टिव केस 7,23,619 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस में 1,33,008 मामलों का इजाफा हुआ है। वहीं वैक्सीनेशन की बात करें तो अब तक देश में 151 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। वहीं पीएम मोदी ने रविवार को कोरोना की समीक्षा बैठक ली। इसमें पीएम ने देश में महामारी की स्थिति, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक को लेकर चल रही तैयारियों, देश में टीकाकरण अभियान की स्थिति और नए कोविड-19 वेरिएंट ओमिक्रॉन का आकलन करने पर विशेष जोर दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि समीक्षा बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने जिला स्तर पर पर्याप्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया साथ ही उन्होंने अधिकारियों से राज्यों से समन्वय बनाए रखने को कहा। किशोरों के लिए वैक्सीन अभियान को और तेज करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जोन में ज्यादा कोरोना के मामले पाए जा रहे हैं वहां गहन नियंत्रण और सक्रिय निगरानी जारी रहनी चाहिए और वर्तमान में उच्च मामलों की रिपोर्ट करने वाले राज्यों को आवश्यक तकनीकी सहायता प्रदान की जानी चाहिए। बता दें कि कोरोना से लगातार सावधान रहने की अपील भी जारी है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.