24 घंटों में आए कोरोना के 2,139 नए मामले
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना संक्रमण अब भी जारी है। पिछले 24 घंटों में, भारत में 2,139 नए कोविड-19 मामले और 13 मौतें दर्ज की गई हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को दी। कोविड-19 की वजह से कुल मृत्यु का आंकड़ा 5,28,835 तक पहुंच गया। सक्रिय केसलोड 26,292 है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.06 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 3,208 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल संख्या 4,40,63,406 हो गई। इस बीच, दैनिक और साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर क्रमश: 0.81 फीसदी और 1.13 फीसदी रही। साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 2,64,216 परीक्षण किए गए। बुधवार सुबह तक, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 219.09 करोड़ से अधिक हो गया। टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 4.10 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है। बता दें कि अब भी कोरोना से सावधानी आवश्यक है।