Breaking News

24 घंटों में कोरोना के 21,880 नए मामले आए सामने

22 Jul, 2022 557

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
वैश्विक जानलेवा महामारी कोरोना (Covid-19) ने देश में चिंता बढ़ाना जारी रखा है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 21,880 नए मामले सामने आए हैं, 21,219 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 60 लोगों की मौत हुई है। जहां कुल मामले 4,38,47,065  हैं वहीं सक्रिय मामले 1,49,482 हैं. कुल रिकवरी की बात करें तो उसकी संख्या 4,31,71,653 तक है, जबकि कुल 5,25,930  तें  हुई हैं.  अब तक कुल वैक्सीनेशन की संख्या 2,01,30,97,819 है. गौरतलब है कि बीते 24 घंटे में कुल 26 लाख 4 हजार 797 वैक्सीन की डोज दी गईं, जिसके बाद अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा दो करोड़ 61 लाख 24 हजार 684 पहुंच गया है. वहीं देश में 4 लाख 98 हजार 34 सैंपल का कोरोना टेस्ट किया गया है. बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे सावधानी बरतने कीअपील की है.

अन्य खबरे