अगले हफ़्ते बंद रहेंगे चार दिन तक बैंक
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज की तारीख़ में बैंक और एटीएम आम लोगों की ज़रूरत बन गए हैं. गौरतलब है कि अगले सप्ताह चार बैंक अधिकारी संघ पर जा सकते हैं. यदि हड़ताल सफल रही तो 26 से 29 सितंबर तक भारत की अधिकांश बैंक शाखाएं लगातार चार दिनों के लिए बंद रहेंगी. ये संघ देश के 10 बड़े पीएसयू बैंकों के चार बैंकों में विलय का विरोध कर रहे हैं. बैंक यूनियनों ने रणनीतिक रूप से गुरुवार (26 सितंबर) और शुक्रवार (27 सितंबर) को हड़ताल की घोषणा की है. 28 सितंबर को भी बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यह महीने का चौथा शनिवार है. जबकि 29 सितंबर रविवार साप्ताहिक बैंक अवकाश है. चार दिन बैंक बंद रहने से बैंकिंग कार्य प्रभावित होने की संभावना है क्योंकि अधिकांश शाखाएं पूरे सप्ताह में केवल तीन दिन ही खुल सकती हैं. न सिर्फ चेक क्लीयरेंस, बल्कि बैंक की हड़ताल के परिणामस्वरूप एटीएम सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं.