Breaking News

आसान नहीं है कालेधन का पता लगाना : रिपोर्ट

25 Jun, 2019 1372

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
काला धन के बारे में इस देश में बहुत बार बहुत कुछ कहा गया, मगर अब एक ऐसी खबर आई है जिससे आपका नजरिया बदल सकता है. गौरतलब है कि वित्त पर स्थायी समिति ने भारत के भीतर और बाहर काले धन की मात्रा का आकलन करने से यह कहते हुए किनारा कर लिया है कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा अलग-अलग तरीकों से अलग-अलग आंकड़े दिए जा रहे हैं. स्थायी समिति तीन संस्थानों- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट और नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च पर निर्भर थी.संसद में पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार कालेधन की मात्रा देश की जीडीपी के 7 से लेकर 120 प्रतिशत के बीच है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि देश के अंदर और बाहर बेहिसाब आय और धन का विश्वसनीय आकलन एक मुश्किल काम है. मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा है कि तीन रिपोर्टों से अनुमान लगाकर बेहिसाब आय के एक सामान्य अनुमान पर पहुंचने की कोई गुंजाइश नहीं है.

अन्य खबरे