Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर के बीच मेटा करेगा क्रॉस-मैसेजिंग बंद

06 Dec, 2023 869

संवाददाता/in24 न्यूज़.

सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर के बीच मेटा ने क्रॉस-ऐप कम्युनिकेशन चैट बंद करने की घोषणा की है। कंपनी ने इस कदम के पीछे का कोई कारण नहीं बताया लेकिन यह यूरोप के डिजिटल मार्केट एक्ट (DMA) से संबंधित हो सकता है, जिसके लिए बिग टेक कंपनियों को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के बीच इंटरऑपरेबिलिटी की पेशकश करने की आवश्यकता होती है। दिसंबर 2023 के मध्य से, यूजर्स अब इंस्टाग्राम पर फेसबुक अकाउंट से चैट नहीं कर पाएंगे। कंपनी ने एक अपडेट में कहा कि एक बार क्रॉस-ऐप कम्युनिकेशन उपलब्ध नहीं होने पर, आप इंस्टाग्राम से फेसबुक अकाउंट के साथ नई कन्वर्सेशन या कॉल शुरू नहीं कर पाएंगे। मेटा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर आपके द्वारा फेसबुक अकाउंट के साथ की गई कोई भी मौजूदा चैट केवल पढ़ी जा सकेंगी, भले ही इन फेसबुक अकाउंट्स को चैट से हटा दिया जाए। इसका मतलब है कि आप और इंस्टाग्राम अकाउंट वाले अन्य लोग इन चैट में नए मैसेज नहीं भेज सकेंगे। फेसबुक अकाउंट आपके एक्टिविटी स्टेटस या आपने कोई मैसेज देखा है या नहीं, यह नहीं देख पाएंगे। कंपनी ने बताया कि फेसबुक अकाउंट्स के साथ आपकी कोई भी मौजूदा चैट फेसबुक या मैसेंजर पर आपके इनबॉक्स में नहीं जाएगी। फेसबुक अकांउट्स के साथ बातचीत जारी रखने के लिए, आप अपने फेसबुक अकाउंट से मैसेंजर या फेसबुक पर उनके साथ एक नई चैट शुरू कर सकते हैं। यह संभव है कि मैसेंजर के भीतर डीएमए-कंप्लायंस इंटरऑपरेबिलिटी के लिए बेहतर तैयारी के लिए मेटा इस सर्विस क्रॉस-ऐप चैटिंग फीचर को डिस्कनेक्ट कर रहा है। बता दें कि आज की तारीख में इंस्टाग्राम और फेसबुक का इस्तेमाल यूजर्स जमकर कर रहे हैं। 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.