Breaking News

एशिया की बिलेनियर कैपिटल बनी मुंबई, एक साल में बढ़े 26 अरबपति

27 Mar, 2024 1092

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पहली बार मुंबई को एशिया की अरबपतियों की कैपिटल बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। मुंबई ने चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़ और यह मुकाम हासिल किया है। 603 वर्ग किलोमीटर के एरिया वाले इस शहर में 92 अरबपति रहते हैं, जबकि बीजिंग के 16,000 वर्ग किलोमीटर में 91 अरबपति हैं। हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक, पिछले एक साल में मुंबई में 26 नए लोग बिलेनियर बने हैं, जबकि बीजिंग में इस दौरान 18 लोग इस लिस्ट से बाहर हुए हैं। चीन में 814 बिलेनियर रहते हैं, जबकि भारत में 271 बिलेनियर हैं। मुंबई अब ग्लोबली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर न्यूयार्क है, यहां 119 बिलेनियर रहते हैं, जबकि लंदन दूसरे नंबर पर है, जहां 97 लोग अरबपति हैं। बिलेनियर उन लोगों को कहा जाता है जिनके पास एक बिलियन डालर से ज्यादा (करीब 8,333 करोड़ रुपए) की संपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के टोटल 92 लोगों की संपत्ति एक साल में 47 फीसदी बढ़कर  445 बिलियन डालर (37.09 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। वहीं, चीन की राजधानी में बिलेनियरों की वेल्थ 28 फीसदी कम होकर 265 बिलियन डॉलर (22.08 लाख करोड़ रुपए) रह गई है। बता दें कि मुंबई ने दुनिया को दिखा दिया है कि वह किसी से कम नहीं है।

अन्य खबरे