Breaking News

गुलज़ार हुआ शेयर बाजार

04 Apr, 2022 709

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज अप्रैल में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 839 अंक की तेजी के साथ एक बार फिर से 60 हजारी हो गया। यह सूचकंक 60,116 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 224 अंक उछलकर 17,895 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। कारोबार शुरू होने के साथ ही दोनों इंडेक्स में तेजी भी बढ़ती गई और सेंसेक्स 1300 अंक तक उछल गया। फिलहाल, सेंसेक्स 1268 अंक या 2.14 फीसदी की तेजी लेते हुए 60,545 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी लंबी छलांग लगाते हुए 18000 के पार पहुंच गया है। निफ्टी सूचकांक 343 अंक की बढ़त लेकर 18,013 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ देश की दिग्गज होम लोन देने वाली कंपनी एचडीएफसी का एचडीएफसी बैंक में मर्जर किया जाएगा। हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंशियल कार्पोरेशन (HDFC) के बोर्ड ने इसकी अनुमति दे दी है। मर्जर के तहत एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर के बदले एचडीएफसी के 25 शेयर मिलेंगे। इस मर्जर के बाद एचडीएफसी बैंक का हाउसिंग लोन पोर्टफोलियो काफी मजबूत हो जाएगा। बता दें कि इससे पहले नए वित्त वर्ष के पहले दिन बीते शुक्रवार को शेयर बाजार तेज बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 708 अंक उछलकर 59,277 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 205 अंक की तेजी के साथ 17,670 के स्तर पर बंद हुआ था। बता दें कि शेयर बाज़ार में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

अन्य खबरे