Breaking News

डॉलर कमज़ोर रुपया मजबूत

18 Sep, 2019 1225

संवाददाता/in24 न्यूज़.    

दुनिया के कई देश आजकल मंदी से गुज़र रहे हैं. ऐसे में खबर है कि डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ है. गौरतलब है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आज रिकवरी देखने को मिल रही है. बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे की मजबूती के साथ खुला है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.50 प्रति डॉलर के भाव पर खुला है. बीते सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 71.78 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था. एंजेल कमोडिटी डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट के मुताबिक अमेरिकी डॉलर में कमजोरी की वजह से रुपये में मजबूती की संभावना है. उनका कहना है कि आज के कारोबार में स्पॉट रुपये में 71.20-72.10 रुपये के दायरे में कारोबार के आसार हैं. उनका कहना है कि आज रुपया सितंबर वायदा में 71.90 के भाव पर बिकवाली की जा सकती है. इस सौदे के लिए स्टॉपलॉस 72.20 और लक्ष्य 71.40 लगाया जा सकता है.  

अन्य खबरे