Breaking News

दस लाख करोड़ हुआ रिलायंस का मार्केट कैप

20 Nov, 2019 1058
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

मुकेश अंबानी की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ के करीब पहुंच गया है, जिस कारण कंपनी के शेयरों में लगातार वृद्धि हो रही है. बुधवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.10 प्रतिशत चढ़कर 1,571.85 के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया. अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने मंगलवार को कहा कि वह अगले कुछ हफ्तों में मोबाइल फोन कॉल और डेटा की कीमतों में वृद्धि करेगी.कंपनी ने यह कदम भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया द्वारा कीमतों में वृद्धि की घोषणाओं के बाद की है. सुबह के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर बाजार वैल्यूएशन बढ़कर 9,90,366.80 करोड़ रुपये हो गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने मंगलवार को एक और उपलब्धि हासिल की जिसमें वह 9.5 लाख करोड़ के मार्केट कैप को छूने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई.

अन्य खबरे