दिल्ली मेट्रो के किराए बढ़ने से मुसाफिरों में आक्रोश !
दिल्ली मेट्रो में सफर करना मंगलवार से और महंगा हो चूका है। जैसा कि डीएमआरसी ने इसकी घोषणा की थी उसी के मुताबिक किराया बढ़ाया गया है,जिसकी वजह से पहले दिन लोग सरकार के इस फैसले से खासे नाराज दिखे। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले मुसाफिरों का कहना था कि पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं नहीं फिर भी किराया दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह की पहली नोएडा से कीर्ति नगर जाने वाली मेट्रो ट्रैन का किराया 30 रुपये से बढ़कर 40 रुपये हो गया है जिसकी वापसी पर यही किराया चुकाने पर उन्हें अब रोज़ 80 रूपये खर्च करने पड़ेंगे, जिससे सिर्फ मेट्रो में सफर से ही मुसाफिरों को 2400 रुपये अतिरिक्त खर्चा चुकाना पड़ेगा।
एक मुसाफिर सौरभ ने बताया कि वो एक छात्र है और हनुमान रोड स्थित एक इंस्टिट्यूट में पढ़ाई करते हैं। सोमवार तक उसे एक तरफ के सफर में 12 रुपये चुकाने पड़ रहे थे लेकिन मंगलवार को 16 रुपये देने पड़े.उनके मुताबिक पॉकेट मनी इतनी नहीं कि वो बढ़ा किराया झेल सके, इसलिए अब वो बस में सफर करने पर मजबूर है। मेट्रो किराए बढ़ाने का कारण घाटा बताया जा रहा है ,लेकिन जिस मेट्रो में पैर रखने की जगह नहीं हो वहां घाटा कैसे हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि सुविधाएं नहीं बढ़ रहीं लेकिन किराया लगातार बढ़ता जा रहा है।