Breaking News

नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

14 Nov, 2020 758

संवाददाता/in24 न्यूज़.
रौशनी के महापर्व दिवाली के अवसर पर देश के विदेशी मुद्रा भंडार ने नया रिकॉर्ड बनाया है। जिसके अंतर्गत 6 नवंबर को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 7.77 अरब डॉलर की जबरदस्त बढ़त हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि पिछले 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 560.715 अरब डॉलर रहा था, जो तब तक का एक रिकॉर्ड था। विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी किसी भी देश की आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा होता है। विदेशी मुद्रा भंडार से हमारा देश अब ज्यादा आयात कर सकता है। इसमें डॉलर के जरिए ही दुनियाभर में कारोबार किया जाता है। बता दें कि जैसे-जैसे विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों यानी फॉरेन करेंसी एसेट बढ़ने लगता है, वैसे-वैसे विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने लगता है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार इस समय एफसीए 6.403 अरब डॉलर बढ़कर 524.742 अरब डॉलर तक पहुंच गया। एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्राएं भी शामिल होती हैं। बहरहाल दिवाली के दौरान इस खबर को बेहद शुभ माना जा रहा है.

अन्य खबरे